Charno Me Tere Ardas Laya Hu (Lyrics@1980)
सदाबहार अरदास:
⬇⬇⬇⬇⬇
श्याम बाबा - श्याम बाबा, तेरे पास आया हूँ।चरणों में तेरे अरदास लाया हूँ।
(1)
सच्चा है दरबार तुम्हारा, संकट काटो श्याम हमारा-२
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पे, दात्ता नंगे पांव पधारा-२
दुःख हरना मेरे दुःख हरना, तेरा गुण गाया हूँ।
चरणों में....
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पे, दात्ता नंगे पांव पधारा-२
दुःख हरना मेरे दुःख हरना, तेरा गुण गाया हूँ।
चरणों में....
(2)
दीन - दयाल दया के सागर, फिर क्यों खाली मेरी गागर-२
विनती मेरी तुम सुन लेना, श्याम मुरारी हे नटनागर-२
भर देना झोली भर देना, यही आस लाया हूँ।
चरणों में....
(3)
जब फाल्गुन का मेला आये, हमको पास बुलाना होगा-२
मैं मारूँगा भर पिचकारी, तुमको रंग लगाना होगा-२
खेलूँगा होली खेलूँगा, रंग गुलाल लाया हूँ।।चरणों में....
(4)
जब - जब तेरी याद सताये, "श्याम सुंदर" नैनो में पाये-२
"मातृदत्त" की यही कामना, सारा जगत सुखी हो जाये-२
कर देना सुखी कर देना, विश्वास लाया हूँ।
चरणों में....
⬇⬇⬇⬇⬇⬇
भजन रचयिता: महामंत्र रचयिता
।।ॐ श्री श्याम देवाय नमः।।
श्यामलीन श्री "श्याम सुंदर" शर्मा जी पालम वाले।
स्वर: श्री संजू शर्मा जी - कोलकता।
🙏 🙏 🙏 🙏 🙏
भजन प्रेषक: राधेश्याम वत्स - नांगलोई/दिल्ली।
भजन प्रेषक: राधेश्याम वत्स - नांगलोई/दिल्ली।
⬇⬇⬇⬇⬇⬇
हमारी जानकारी के मुताबिक इस रचना को सन् 1980 के आसपास लिखा गया था।
जिसे लिखे आज लगभग 40 वर्ष हो गये।
सभी श्याम भक्तों को.. जय श्री श्याम जी।
हमारी जानकारी के मुताबिक इस रचना को सन् 1980 के आसपास लिखा गया था।
जिसे लिखे आज लगभग 40 वर्ष हो गये।
सभी श्याम भक्तों को.. जय श्री श्याम जी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें